रेल मंत्री से हुई विस्तृत नचर्चा खबरगली A major step towards strengthening rail connectivity from Bastar to Sarguja in Chhattisgarh; detailed discussions held with the Railway Minister. Latest News hindi News Khabargali

रायपुर (खबरगली) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना के विस्तार, नई रेल परियोजनाओं तथा लंबित रेल लाइनों की प्रगति के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू तथा राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे उपस्थित थे।