सावन में आस्था का सबसे बड़ा आकर्षण बना नवागांव का प्राचीन शिव धाम, जहां इतिहास और रहस्य का अनोखा संगम
रायपुर/आरंग (खबरगली ) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महज 22 किलोमीटर दूर आरंग मार्ग पर स्थित नवागांव का प्राचीन शिव धाम इन दिनों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। करीब 500 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक धाम की पहचान सिर्फ इसकी धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां मौजूद दुर्लभ प्रतिमाएं, अनोखे शिव स्वरूप और रहस्यमयी मान्यताएं इसे प्रदेश के सबसे खास शिव स्थलों में शामिल करती हैं। सावन के पवित्र महीने