Rashi Trivedi of Bhatapara was also selected in the Student Parliament in Delhi

भाटापारा (खबरगली) अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 10 मार्च को दिल्ली में छात्रा संसद आयोजित किया जा रहा है। छात्रा संसद में देश भर की छात्रा प्रतिनिधित्व करने शामिल हों रही हैं। जहां महिलाओं से संबंधित समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा करेंगी। दिल्ली के छात्रा संसद में सम्मिलित होने के लिए भाटापारा की राशि त्रिवेदी का भी चयन हुआ है। राशि वर्तमान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य के साथ शोधार्थी हैं। महिला सशक्तिकरण हेतु किए गए उनके प्रयासों के लिए राशि को वर्ष 2022 में नारी शक्ति शिखर सम्मान और 2023 में राज्यपाल पुरस्का