शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस को मनेंद्रगढ़ तक चलाने की मांग

मनेंद्रगढ़ (खबरगली)  कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का विस्तार मनेंद्रगढ़ तक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।