श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया इंडिगो विमान

श्रीनगर (खबरगली)  श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की एक उड़ान पार्किंग के दौरान एक खंभे से टकरा गई। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।