सुरक्षाकर्मियों ने टोल कर्मी के साथ की मारपीट खबरगली Toll boom falls on Minister Lakshmi Rajwade's vehicle; security personnel assault toll worker. ambikapur hindi news khabargali

अंबिकापुर (खबरगली) अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे क्रमांक-130 पर लहपटरा के पास स्थित टोल नाके से रात में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का काफिला गुजर रहा था। इस दौरान मंत्री की गाड़ी पर बूम बैरियर गिर गया। इसे लेकर वहां बवाल मच गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मंत्री के काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मी समेत अन्य लोग वाहन से उतरे। इसके बाद टोल कर्मचारी को कई थप्पड़ मारे। इस दौरान टोलकर्मी हाथ जोडक़र उसे छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा। इस घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब टोलकर्मियों द्वारा मामले की शिकायत शिकायत आवेदन लखनपुर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की