9 दिनों से जारी है सघन अभियान, 600 बाहरी लोगों को दी नसीहत,ACP ने थपथपाई समिति की पीठ
रायपुर (खबरगली ) राजधानी के श्याम नगर क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए श्याम नगर नव जागरण विकास समिति ने मोर्चा खोल दिया है। पिछले 9 दिनों से जारी इस अभियान को उस वक्त और मजबूती मिली, जब ACP रमाकांत साहू और तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह अपनी टीम के साथ खुद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सुरक्षा का आश्वासन दिया।