थमी बाबा बर्फानी की यात्रा खबरगली -Bad weather in Kashmir; Amarnath Yatra halted pilgrimage to Baba Barfani paused. Latest News hindi News khabargali

श्रीनगर (खबरगली) जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की चेतावनी के बाद प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अलर्ट के बाद 19 जुलाई से अमरनाथ यात्रा के दोनों प्रमुख मार्गों पहलगाम और बालटाल से श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, मौसम की स्थिति को देखते हुए एहतियाती कदम उठाया गया है। प्रशासन ने बताया कि 19 जुलाई से बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी बेस कैंपों से किसी भी श्रद्धालु को आगे पवित्र गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।