उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट अस्थायी रूप से ठप

​रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (http://highereducation.cg.gov.in/) पर सर्वर संबंधी तकनीकी समस्या के कारण उपयोगकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेबसाइट वर्तमान में अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है। मिली जानकारी के अनुसार, यह समस्या वेबसाइट के SSL (सिक्योर सॉकेट्स लेयर) सर्टिफिकेट से जुड़ी तकनीकी त्रुटि के कारण उत्पन्न हुई है। इस सिक्योरिटी एरर की वजह से छात्र और अन्य उपयोगकर्ता पोर्टल का सुरक्षित रूप से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।