unlocked

रायपुर(khabargali)। रायपुर जिले को कंटेनमेंट जोन एरिया घोषित करने के बाद कोविड-19 पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, किन्तु भीड़-भाड़ में वृद्धि होने पर कोविड-19 संक्रमण बढऩे की आशंका अभी भी विद्यमान है। इस कारण आम जनता हेतु आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ श्रमिकों, निम्न आय वर्ग एवं छोटे-बड़े व्यवसायीगण के हितों की सुरक्षा हेतु निबंधनों में धीरे-धीरे रियायतें बढ़ाई गई हैं।