was present as the chief guest. Chhattisgarh

महासमुंद (खबरगली )। "अगर मन में हौसला हो और इरादे बुलंद हों, तो शारीरिक सीमाएं कभी प्रगति की राह में रोड़ा नहीं बन सकतीं।" इस बात को महासमुंद जिले के दिव्यांग हितग्राहियों ने सच कर दिखाया है। छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम से ऋण लेकर न केवल अपना स्वरोजगार सफलतापूर्वक खड़ा किया, बल्कि समय पर कर्ज की एक-एक किश्त चुकाकर दूसरों के लिए आत्मनिर्भरता की एक नई नजीर पेश की है। महासमुंद कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में इन कर्मवीर दिव्यांगों का नागरिक अभिनंदन किया गया।