सूरजपुर (खबरगली) सूरजपुर जिले के चांदनी-बिहारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 अलग-अलग गांव में 3 युवाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों के शव पेड़ पर लटके मिले। इनमें 2 माह पहले दुल्हन बनी युवती, 12वीं का छात्र व एक 26 वर्षीय युवक शामिल हैं। ये घटनाएं 28 घंटे के भीतर घटी हैं। इसे लेकर ग्रामीण इलाकों के लोग भी हैरान हैं। तीनों ही घटनाओं में अब तक यह पता नहीं चल सका है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया? सूचना पर तीनों ही मामले में पुलिस जांच कर रही है। 12वीं के छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने के बारे में पुलिस का कहना है कि कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घटना से तीनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
पहली घटना सूरजपुर जिले के सुदूर वनांचल चांदनी-बिहारपुर थाना क्षेत्र के मोहरसोप चौकी अंतग्रत ग्राम उमझर की है। यहां की रहने वाली गीता सिंह 18 वर्ष की शादी 2 माह पूर्व हुई थी। उसका शव गांव में ही पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिली। नई नवेली दुल्हन ने किसी वजह से यह घातक कदम उठाया, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।
वहीं दूसरी घटना में इसी गांव का रहनेवाला सुनील पनिका 26 वर्ष का शव ग्राम लांजित स्थित पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकती मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक ने किसी वजह से आत्महत्या की, इसका पता नहीं चल सका है।
- Log in to post comments