including a Class 12 student

सूरजपुर (खबरगली)  सूरजपुर जिले के चांदनी-बिहारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 2 अलग-अलग गांव में 3 युवाओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीनों के शव पेड़ पर लटके  मिले। इनमें 2 माह पहले दुल्हन बनी युवती, 12वीं का छात्र व एक 26 वर्षीय युवक शामिल हैं। ये घटनाएं 28 घंटे के भीतर घटी हैं। इसे लेकर ग्रामीण इलाकों के लोग भी हैरान हैं। तीनों ही घटनाओं में अब तक यह पता नहीं चल सका है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया?