‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार

Bharat Jodo Yatra, Rahul Gandhi, Padayatra, Congress, Public Health Engineering Minister Guru Rudra Kumar, Buldhana, Raipur, Chhattisgarh, news

मंत्री गुरु रुद्र कुमार बोले- 'भारत जोड़ो यात्रा' कोई साधारण यात्रा नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ने की यात्रा है

रायपुर/बुलढाणा (khabargali) छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने 18 नवंबर शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। इस दौरान मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कांग्रेस ने उनकी भागीदारी को ‘ऐतिहासिक’ बताया। भारत जोड़ो यात्रा लगातार 70 दिनों में कन्याकुमारी से महाराष्ट्र तक का सफर तय कर चुकी है।

Bharat Jodo Yatra, Rahul Gandhi, Padayatra, Congress, Public Health Engineering Minister Guru Rudra Kumar, Buldhana, Raipur, Chhattisgarh, news

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार , कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय एवं छत्तीसगढ़ कामगार कमेटी के अध्यक्ष आलोक पांडे के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। मंत्री गुरु रूद्र कुमार समेत अन्य नेताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल के साथ पदयात्रा की। राहुल गांधी जी और मंत्री गुरु रूद्र कुमार जी पदयात्रा के दौरान मार्ग में एकत्र लोगों का अभिवादन किया।

मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि “यह यात्रा 70 दिन पहले कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। रोजाना 25 किलोमीटर का सफर तय कर रही है। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र, महाराष्ट्र और अब मध्य प्रदेश तक पहुंची। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने कहा कि "भारत जोड़ो यात्रा" कोई साधारण यात्रा नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ने की यात्रा है, जो इतिहास में दर्ज होगी। राहुल गांधी जी वात्सल्य, करुणा और प्रेम के धनी व्यक्ति हैं। उनकी सहजता शब्दों की मोहताज नहीं है। लोगों के प्रति उनका आत्मीय प्रेम विशुद्ध रूप से दिखता है। देश के हर व्यक्ति के उत्थान और बढ़ोतरी को लेकर संपूर्ण भारत को एक मंच पर लाने की यह पहल असल मायनों में सार्थक है। हम वादों से नहीं व्यवहार, प्रेम और अपनेपन से लोगों का विश्वास जीत रहें हैं। हर पग में लोगों की परेशानियों को अपना समझकर धैर्यता के साथ सुनना पूरे देश को एक परिवार बना रहे है।

मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। मुझे गर्व है मैं कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ताओं हूं जो इस तरह की सामाजिक सद्भावना के लिए पूरे देश को पदयात्रा के जरिए जोड़ने का प्रयास कर रही है।

Related Articles