'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की पोस्टर गर्ल मौर्य ने कांग्रेस पर ही लगाए गंभीर आरोप

I am a girl, can fight, Poster Girl, Doctor Priyanka Maurya, Priyanka Gandhi's secretary accused of demanding bribe, Uttar Pradesh assembly elections Sandeep Singh. General Secretary of All India Youth Congress, Women's Campaign, Sarojini Nagar seat of Lucknow, Congress women manifesto, Khabargali

प्रियंका गांधी के सचिव पर घूस मांगने के आलावा ये बातें कही

महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस की महामंत्री हैं डॉक्टर प्रियंका मौर्य

नई दिल्ली (khabargali) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जहां आधी आबादी को साधने में जुटी हैं। वहीं उनके 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैंपेन की पोस्टर गर्ल डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह पर घूस मांगने का आरोप लगाया है । उन्होने कहा कि सचिव ने टिकट के बदले रूपए के लिए किसी से कॉल करवाया था । डॉक्टर प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस में धांधली चल रही है, जिसके खिलाफ किसी की बोलने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी भले ही खुद को महिला समर्थक बता रही हो लेकिन यह किसी भी रूप में महिला समर्थक पार्टी नहीं है। आगे डॉ प्रियंका मौर्य कांग्रेस पार्टी के बारे में जानकारी देते हुए कहती है कि यह पार्टी महिला और ओबीसी विरोधी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी केवल महिलाओं के नाम पर लोगों से वोट लेने का काम कर रही है। प्रियंका ने इसके संबंध में ज्ल्द सबूत साझा करने का दावा किया है।

महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस की महामंत्री प्रियंका मौर्या ने कहा सारे टिकट पहले से निर्धारित थे। सिर्फ दिखावे के लिए महिला अभियान और महिला नामों की लिस्ट बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हमसे कहा गया कि टिकट चाहिए तो मैराथन के लिए लड़कियां लाइये। मैराथन में लड़कियों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया गया। वहीं उनके इस आरोपों के जवाब में पार्टी प्रवक्ता अशोक सिंह ने इन सब आरोपों को सिरे से खारिज कर झूठा बताया । वहीं भाजपा इस मामले को भुनाने में लगी है।

प्रियंका मौर्य ने ट्वीट कर लिखा

 #लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ पर टिकट नहीं पा सकी क्युकी ओबीसी थी और घुस नही दे सकी। @priyankagandhi जी के संदीप सिंह को। कल सबूत के साथ वीडियो है चैनल पर दिखेगा  — Dr. Priyanka Maurya (@dpriyankamaurya) January 13, 2022

बता दें, डॉ. प्रियंका मौर्य को लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार माना जा रहा था। लेकिन गुरुवार को कांग्रेस की ओर से जारी 125 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई। लेकिन सरोजनी नगर सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकीं प्रियंका मौर्या की जगह रुद्र दमन सिंह का नाम इस सीट से फाइनल कर दिया गया। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट कर प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट की सौदेबाजी का आरोप लगाया। गौरतलब है कि डॉ. प्रियंका कांग्रेस के कैंपेन 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैंपेन का चेहरा रही हैं. उनका फोटो सभी पोस्टरों में सबसे आगे दिखता है. साथ ही वह कांग्रेस के महिला घोषणापत्र का भी चेहरा रही हैं।