रिजर्व बैंक का ब्याज दरों को घटाने का एलान... लोन सस्ता होगा, ईएमआई भी घटेगी

Reserve Bank announces reduction in interest rates... Loans will become cheaper, EMI will also decrease, Khabargali

नई दिल्ली (खबरगली) एक और राहत भरी खबर है जब 12 लाख की इनकम पर टैक्स माफ करने के बाद ब्याज दरों में भी कटौती कर दी गई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने ब्याज दरों को 6.5प्रश से घटाकर 6.25प्रश करने का एलान किया है। अब लोन सस्ता हो जाएगा। आपकी ईएमआई भी घट जाएगी।आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में लिए फैसलों की जानकारी दी है।

इसके कुछ पहलुओं को जाने..जैसे महंगाई बढ़ती है, तो केंद्रीय बैंक पॉलिसी रेट को बढ़ा सकता है। इसका असर यह होता है कि बैंकों को कर्ज लेने की लागत बढ़ जाती है, जिससे बैंकों द्वारा दी जाने वाली कर्ज की दरें भी बढ़ जाती हैं। इसका परिणाम यह होता है कि लोग और व्यापार कम कर्ज लेने लगते हैं। खर्च करने में संकोच करते हैं, जिससे कुल मांग कम हो जाती है और महंगाई पर काबू पाया जा सकता है।आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए..महंगाई नियंत्रित होती है और केंद्रीय बैंक चाहता है कि आर्थिक गतिविधियां बढ़ें, तो वह पॉलिसी रेट को घटा सकता है। इससे कर्ज सस्ता हो जाता है। लोग ज्यादा कर्ज लेने और खर्च करने के लिए प्रेरित होते हैं, जिससे आर्थिक वृद्धि होती है।