" अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रदेश की 'महतारियों' का हुआ भव्य सम्मान"
रायपुर (खबरगली ) प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था 'नवसृजन मंच' द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 65 महिलाओं को 'छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण' और समाज सेवा में समर्पित 12 स्वसहायता समूहों को 'महतारी गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” के साथ हुआ। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में मिसाल पेश करने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। विशेष आकर्षण का केंद्र महिलाओं को पहनाई गई रुपिया माला और मोहरी रही, जिसने पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक पेश की।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा ने अपने संबोधन में बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वालों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने आगामी 20 मार्च को होने वाले “बिटिया जन्मोत्सव” कार्यक्रम की जानकारी भी साझा की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे, एडिशनल एसपी अर्चना झा, आईपीएस मिलेना कुर्रे, एम्स की प्राध्यापक डॉ. जे. जया रेका और समाजसेविका सुषमा तिवारी उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए और सम्मानित होने वाली महिलाओं के उत्साह की सराहना की।
इनका हुआ सम्मान
सम्मानित महिलाओं में प्रमुख रूप से ज्योति साहू – योगा, रायपुर; काजल सोनी – इंटीरियर डिजाइन, रायपुर; ममता गुरवे – शिक्षा क्षेत्र, बेमेतरा (20 वर्ष सेवा); नैमिन चंद्राकर – शिक्षक, रायपुर; प्रतिभा डी. शेरवानी – शिक्षा, रायपुर; पूजा अग्रवाल – मम्मा दी चाय, रायपुर; श्रीमती नेहा त्रिवेदी – आकाशवाणी, रायपुर; श्रीमती भारती किरण – समाजसेवी, रायपुर; श्रीमती दीपाली सिंघई – HR, ब्रिलियंस ग्रुप, रायपुर; दीप्ति श्रीवास्तव – समाजसेवी, रायपुर; श्रीमती पुष्पलता त्रिपाठी – समाजसेवी, रायपुर; रजनी सिंह – खेल क्षेत्र, रायपुर; खुशी शर्मा – HR, मनोहरा, रायपुर; सुभाषा चावरे – उद्यमिता, रायपुर; श्रीमती स्वाति कन्है – कला शिक्षा, रायपुर; श्रीमती वत्सला जैन – उद्यमिता, रायपुर; पल्लवी मिश्रा; सीमा पाण्डेय – लेखिका/कवयित्री, रायपुर; नीतू सिंह; शशि दुबे – कवयित्री/लेखिका, रायपुर; रिया तिवारी; खुशी के. बरसावा – शिक्षा में नवाचार, दुर्ग; श्रीमती लता अनन्त साहू – समाजसेवा, बलौदा; श्रीमती लता भारद्वाज – समाजसेवी, खरोरा; श्रीमती लता सिंह – स्पेशल एजुकेटर, कोरबा; श्रीमती रमा बोहद – नया रायपुर; श्रीमती मेघा तिवारी – धमतरी; श्रीमती मीनाक्षी जीवाड़े – नारायणपुर; श्रीमती पद्मा साहू – राजनांदगांव; प्रिया यादव – BRP, समग्र शिक्षा, मुंगेली; कु. संगीता यादव – सहा. प्रोफेसर, बलौद; श्रीमती बृजूपा पटेल – सहा. प्रोफेसर, कांकेर; बर्निता बघेल – सहायक सांख्यिकी अधिकारी, बलौदाबाजार; श्रीमती बर्निता बोहद – असिस्टेंट प्रोफेसर, दुर्ग; श्रीमती दशोता साहू – मितानिन, सारंगढ़; डॉ. दिव्या उपाध्याय – फिजियोथेरेपिस्ट, बिलासपुर; डॉ. संगीता मधुवंशी – फिजियोथेरेपिस्ट, दुर्ग; श्रीमती गीता चौहान – मितानिन, सारंगढ़; श्रीमती सरोज शर्मा – समाजसेवी, खरसीया; हाम मण्डले – गरियाबंद; श्रीमती खा नसीने – प्रोफेसर एवं डीन, नारायणपुर; कु. रीना पायल शर्मा – नगर सैनिक, कवर्धा; श्रीमती रीता गिरी – व्याख्याता, सूरजपुर; श्रीमती बर्निता यादव – ब्लॉक अकाउंट मैनेजर, रायगढ़; श्रीमती सती वर्मा – आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बलौदाबाजार; श्रीमती सिमता महोबिया – डायरेक्टर CRC, राजनांदगांव; सुनीता यादव – शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण, बिलासपुर; श्रीमती प्रतीक जैन – शिक्षा, बेमेतरा; डॉ. विनिता दीवान – CEO/Director, Aurielots Pvt. Ltd., उर्वशी नगर, रायपुर; नर्सिस बंसारी – बैकुंठपुर; विभा सिंह – कला क्षेत्र, बैरागढ़; मेघा तिवारी – धमतरी; ज्योति बनाफर – बेमेतरा; वर्षा जैन – बेमेतरा; प्रीति शांडिल्य – धमतरी; उषा साहू – सारंगढ़; प्रीति चौधरी – मीडिया, रायपुर; डॉक्टर शिखा पगार – स्त्रीरोग विशेषज्ञ, रायपुर; श्यामली नामदेव – विधिक शिक्षा, रायपुर; शिवा सोनी – शिक्षा, बेमेतरा; शांति वारसानी – रायपुर; साक्षी गजभिये – रायपुर; शशि दुबे; सीमा पाण्डेय तथा मणि काश्यपी – कला, रायपुर शामिल रहीं।
प्रदेशभर से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थी
कार्यक्रम की संयोजिका पदमा शर्मा, डॉ. रश्मि चावरे एवं मनीषा सिंह ने बताया कि इस सम्मान के लिए प्रदेशभर से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं। चयनित महिलाएं नारायणपुर, सरगुजा, धमतरी, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ सहित प्रदेश के 22 जिलों से रायपुर पहुंचीं। कई महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक-दो दिन पहले ही रायपुर आ गई थीं, जो इस आयोजन के प्रति उनकी उत्सुकता और सम्मान के महत्व को दर्शाता है।
कार्यक्रम में नवसृजन मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष देवाशीष मुखर्जी, कार्यक्रम संयोजिका पदमा शर्मा, सह-संयोजिका डॉ. रश्मि चावरे, मनीषा सिंह, किशोर महानंद, विनय शर्मा, मनोज जैन, नरेश नामदेव, खुशबू शर्मा, निधि झा सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- Log in to post comments