दक्षिण कौशल की धरती पर सनातनी हुंकार: आलोक बने 'रुद्र सेना' के सारथी, आस्था की सुरक्षा का लिया संकल्प

The clarion call of 'Rudra Sena' in Chhattisgarh: Alok Pandey becomes state president, now there will be a religious war for the protection of monasteries and temples, Sanatani roar on the land of South Kaushal: Alok becomes the charioteer of 'Rudra Sena', takes a pledge to protect the faith, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali

धर्माचार्य परिषद का बड़ा फैसला: मठ-मंदिरों की सुरक्षा के लिए अब होगा धर्मयुद्ध

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर सनातन धर्म की रक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में 'धर्म स्तंभ काउंसिल' ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी श्री राजीव लोचन दास जी महाराज के आशीर्वाद और संस्थापक महंत श्री सुरेंद्र दास जी महाराज की सहमति से प्रखर समाजसेवी एवं अखिल भारतीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक पांडे को 'रुद्र सेना' का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश में सनातन विरोधियों के खिलाफ एक निर्णायक वैचारिक और सामाजिक आंदोलन का उद्घोष मानी जा रही है।

The clarion call of 'Rudra Sena' in Chhattisgarh: Alok Pandey becomes state president, now there will be a religious war for the protection of monasteries and temples, Sanatani roar on the land of South Kaushal: Alok becomes the charioteer of 'Rudra Sena', takes a pledge to protect the faith, Raipur, Chhattisgarh, Khabargali
मुख्य्मंत्री साय और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने किया रूद्र सेना की आगामी गतिविधियों से जुड़ा ब्रोशर 

 

मंदिरों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: आलोक पांडे

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने पदभार ग्रहण करते ही अपने कड़े तेवर स्पष्ट कर दिए हैं। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा, "छत्तीसगढ़ के मठ-मंदिरों की सुरक्षा, उनकी स्वायत्तता और सम्मान के साथ अब कोई समझौता नहीं होगा। रुद्र सेना का मुख्य लक्ष्य मंदिरों को सरकारी और निजी हस्तक्षेप से मुक्त कराकर उन्हें पुनः आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनाना है।" धर्म स्तंभ काउंसिल का मानना है कि मंदिरों की सुरक्षा ही संस्कृति और राष्ट्र की सुरक्षा का आधार है। आलोक पांडे की इस नियुक्ति से प्रदेश के सनातनी समाज में एक नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है।

गांव-गांव तैयार होंगे 'सनातन योद्धा'

रुद्र सेना अब प्रदेश के हर जिले, ब्लॉक और गांव तक अपनी पहुंच बनाएगी। इस अभियान के तहत युवाओं को संगठित कर उन्हें 'सनातन योद्धा' के रूप में तैयार किया जाएगा। धर्म स्तंभ काउंसिल ने कड़ा संदेश दिया है कि सनातन धर्म के विरुद्ध रचे जा रहे किसी भी षड्यंत्र को अब मूक दर्शक बनकर नहीं देखा जाएगा। हर स्तर पर इसका सशक्त प्रतिकार होगा और रुद्र सेना के माध्यम से संगठित हिंदू शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा।

जनजागरण से जनआंदोलन की तैयारी

धार्मिक धरोहरों की रक्षा के लिए धर्म स्तंभ काउंसिल अब एक बड़ा जनआंदोलन खड़ा करने जा रही है। इस महाअभियान का उद्देश्य न केवल सनातन परंपराओं पर होने वाले आघातों को रोकना है, बल्कि भावी पीढ़ी में धर्म के प्रति स्वाभिमान जगाना भी है। आलोक पांडे की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ में एक नए 'सनातन युग' की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है, जहां हर सनातनी अपनी आस्था की रक्षा के लिए स्वयं ढाल बनकर खड़ा होगा।

Category

Related Articles