रायपुर (खबरगली ) भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज राजधानी रायपुर में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भाजपा जिला कार्यालय 'एकात्म परिसर' और शारदा चौक स्थित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। डॉ. मुखर्जी का स्पष्ट मानना था कि एक देश में 'दो विधान, दो प्रधान और दो निशान' नहीं चल सकते। उनके इसी संकल्प और संघर्ष ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी।
श्रीवास्तव ने डॉ. मुखर्जी को एक महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश डॉ. मुखर्जी के सपनों के भारत का निर्माण कर रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को जीवन में उतारकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल हुए:लक्ष्मी वर्मा (राज्यसभा सांसद)पुरंदर मिश्रा (विधायक)सुनील सोनी (विधायक)राजीव अग्रवाल (अध्यक्ष, सीएसआईडीसी)वर्णिका शर्मा (अध्यक्ष, बाल संरक्षण आयोग)रमेश ठाकुर (भाजपा रायपुर जिलाध्यक्ष)सूर्यकांत राठौर (सभापति, रायपुर नगर निगम)इसके साथ ही सच्चिदानंद उपासने, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, अमित मैसरी, गुंजन प्रजापति, राम प्रजापति, दलजीत सलूजा, संदीप जंघेल और बजरंग खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- Log in to post comments