बिलासपुर (खबरगली) बहुचर्चित झीरम घाटी मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले को अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। NIA कोर्ट द्वारा 10 दोषियों को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मौत की सजा
जानकारी के मुताबिक, यह याचिका अधिवक्ता अरविंद चौधरी के माध्यम से हाईकोर्ट में प्रस्तुत की गई है। याचिका में NIA की विशेष अदालत के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसमें झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई थी।
अदालत ने सभी 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई
झीरम घाटी मामले में NIA की विशेष अदालत ने करीब 13 साल बाद 5 सितंबर 2026 को 10 आरोपियों को दोषी करार दिया था। इसके बाद 16 सितंबर को अदालत ने सभी 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई।
अब दोषियों की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल किए जाने के बाद मामले की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। फिलहाल हाईकोर्ट की ओर से याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार किए जाने अथवा इसकी सुनवाई की तारीख को लेकर फैसला लंबित है।
- Log in to post comments
