सीमा निगम को सद्भावना नारी शक्ति सम्मान

Seema nigam, khabargali

रायपुर (khabargali) सद्भावना साहित्य संस्थान रायपुर द्वारा सद्भावना नारी शक्ति सम्मान 2020 का आयोजन 8 मार्च विश्व महिला दिवस के अवसर पर किया गया है ,108 महिलाओं का सम्मान समारोह व संस्था का वार्षिक अधिवेशन रविवार को संध्या 5:00 बजे सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में रखा गया था| कार्यक्रम के अतिथिगण श्री विजय दम्मानी, श्री भरत बजाज ,उर्मिला देवी, श्री आनंद कुकरेजा श्री राजेंद्र सेठिया, श्री छविलाल सोनी  थे।

 इस कार्यक्रम में विभिन्न समिति व संस्थाओं को सम्मानित किया गया| संस्था के महासचिव श्री लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने जानकारी दी कि सद्भावना साहित्य संस्थान विगत 7 वर्षों से महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित कर करने का काम कर रही है| सीमा निगम रायपुर को उनके साहित्यिक क्षेत्र में योगदान के लिए सद्भावना नारी शक्ति 2020 से सम्मानित किया गया|