रायपुर (खबरगली ) राजधानी के वृंदावन हॉल में शनिवार को शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सेवा और समर्पण की अनूठी झलक देखने को मिली। संस्था की संस्थापिका श्रीमती स्मिता सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 151 समाजसेवियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पिंटू राम साहू की शिक्षा का संकल्प
समारोह का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब फाउंडेशन ने दिव्यांग श्री पिंटू राम साहू की संपूर्ण शिक्षा का दायित्व उठाने की घोषणा की। इस मदद के लिए पिंटू राम ने संस्था और स्मिता सिंह का आभार जताया। उनके साथ ही दिव्यांग क्षेत्र से श्री महेश्वर सिंह को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
दिग्गज हस्तियों की रही मौजूदगी
मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री टंकराम वर्मा ने शिरकत की। मंच पर कमलेश जैन, डॉ. रूपेंद्र, डॉ. शिवेंद्र त्रिपाठी, रेखा गुल्ला, और पीयूष जैन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन 'इट्सा अस्पताल रायपुर' एवं 'चंपा देवी इंदिरा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट' के सहयोग से संपन्न हुआ।
प्रमुख सम्मानित चेहरे
सम्मानित होने वाली हस्तियों में एएसपी अर्चना झा, डॉ. अजय पांडेय, डॉ. अभिनव मिश्रा, सुषमा बग्गा, डॉ. सुजाता दास और हासी बेनर्जी जैसे नाम शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
- Log in to post comments