10वीं के लिए नए सत्र से होगा लागू खबरगली CBSE students will study three languages

रायपुर (खबरगली) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए 'थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूला' अनिवार्य कर दिया है। नए एकेडेमिक सेशन से कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए तीन भाषाएं (आर1, आर2, आर3) पढ़ना अनिवार्य होगा। इस नियम की मुख्य शर्त यह है कि इन तीन भाषाओं में से कम से कम दो भाषाएं मूल भारतीय (नेटिव इंडियन लैंग्वेजेस) होनी चाहिए। जो छात्र कोई विदेशी भाषा (जैसे फ्रेंच, जर्मन आदि) पढ़ना चाहते हैं, वे इसे तीसरी भाषा (आर3) के रूप में तभी चुन सकते हैं जब उनकी बाकी दोनों भाषाएं (आर1 और आर2) मूल भारतीय भाषाएं हों.