600 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू खबरगली Floodwaters enter 17 villages in Raipur; over 600 people rescued. raipur chhattisgarh news khabargali

रायपुर (खबरगली)  दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रायपुर जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। खारून, महानदी और शिवनाथ नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से तटीय इलाकों के करीब 17 गांवों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। सैकड़ों घरों और खेतों में पानी भर जाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने दिन-भर राहत एवं बचाव कार्य चलाया।

जलस्तर बढ़ने से धरसींवा ब्लॉक के कई गांव जलमग्न