आधी रात 3.1 की तीव्रता से कांपी जमीन खबरगली Earthquake jolts Arunachal Pradesh

अरुणाचल प्रदेश  (खबरगली) अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले में आधी रात धरती अचानक हिल उठी। मंगलवार को 12 बजकर 58 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक झटके हल्के थे। इस भूकंप से अभी तक नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।