चलती मालगाड़ी के इंजन पर लगी आग खबरगली Major rail accident averted in Bilaspur fire breaks out on the engine of a moving freight train bilaspur news khabargali

बिलासपुर (ख़बरगली)  बिलासपुर में बच्चों की एक शरारत ने रेलवे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उसलापुर और घुटकू रेलवे स्टेशन के बीच लोखंडी फाटक के पास बने ब्रिज से कुछ बच्चों ने गुजरती मालगाड़ी पर साइकिल का टायर फेंक दिया। टायर मालगाड़ी के इंजन के ऊपर जा गिरा और बिजली के संपर्क में आने से उसमें आग लग गई। अचानक तेज चिंगारियां निकलने और धमाके जैसी आवाज सुनाई देने से लोको पायलट सतर्क हो गया। उसने तत्काल मालगाड़ी रोककर स्थिति का जायजा लिया। समय रहते ट्रेन रोक दिए जाने से संभावित बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के कारण दो यात्री ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ।