Chhattisgarh on the path to double digit growth

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश, मुख्यमंत्री साय बोले- जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था

रायपुर (खबरगली )छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 में मजबूती के साथ आगे बढ़ने की संभावना दिखा रही है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) चालू कीमतों पर 2024-25 के 5.65 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में लगभग 6.31 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। इसी के साथ, राज्य की विकास दर 11.57 प्रतिशत आंकी गई है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन को दर्शाती है। स्थिर कीमतों (आधार वर्ष 2011-12) पर