Government of India

सतनामी समाज के स्रोत एवं अग्रणी लेखक श्री कोसरिया का ऐसा रहा साहित्यिक सफर

रायपुर (khabargali) छत्तीसगढ़ के जाने-माने वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार 77 वर्षीय राम प्रसाद कोसरिया का दिनाँक 27 नवंबर 2023 को निधन हो गया। वे पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन स्वर्गीय कन्हैया लाल कोसरिया के पुत्र थे बावजूद इसके उनका पूरा जीवन सादगी से बीता। वे प्राथमिक शाला श्याम नगर से सेवानिवृत्त हेडमास्टर रहे। उनका अंतिम संस्कार तेलीबांधा शमशान घाट में किया गया। वे मनीष, सतीश और नवीन कोसरिया के पिता थे। उनकी अंतिम यात्रा में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।