मथुरा (खबरगली) उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई। यह घटना देर रात मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में हुई। जिला प्रशासन ने बस ड्राइवर को दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
मथुरा के जिलाधिकारी सीपी सिंह ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि छह लोग कुचल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हुआ था, जिसका इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।