मकान कुर्क करने पहुंची टीम

इंदौर (खबरगली) मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में बीती शाम एक दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। हुआ ये कि, यहां कोर्ट के आदेश पर क्षेत्र के एक मकान की कुर्की करने बैंक से टीम पहुंची। सीजर टीम जिस घर को सीज करने गई थी, वो भी एक बैंक कर्मचारी का था। लेकिन, टीम कुर्की कार्रवाई शुरु कर पाती इससे पहले उसके सामने बैंक कर्मचारी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। स्कीम नंबर 74-सी में रहने वाले 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।