रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में कार्रवाई खबरगली Social media influencer Akanksha Toppo arrested; action taken for revealing the identity of a rape victim. hindi news ambikapur news ;khabargali

अंबिकापुर (खबरगली)  सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसका मेडिकल चेकअप कराने के बाद न्यायालय में पेश किया। बता दें कि सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया पर बलात्कार पीडि़ता की पहचान उजागर करने, उसकी निजता भंग करने और कथित रूप से अश्लील व आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद अंसारी व अन्य के खिलाफ 4 अक्टूबर की रात बीएनएस की धारा 196(1), 352 और 353(2) के तहत अपराध दर्ज किया था।