Raipur: The Gayatri Nagar Jagannath Temple celebrated the Dev Snan Purnima festival with great pomp

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने की सुख-समृद्धि की कामना; अब 15 दिन 'अनवसर' में रहेंगे भगवान

रायपुर (खबरगली ) राजधानी के गायत्री नगर (शंकर नगर) स्थित प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में देव स्नान पूर्णिमा का पावन पर्व बेहद श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पारंपरिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री जगन्नाथ, भ्राता बलभद्र और देवी सुभद्रा का भव्य महाअभिषेक एवं स्नानोत्सव सम्पन्न हुआ। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय जगन्नाथ" के जयघोष और भजन-कीर्तन से गूंज उठा।