तेज रफ्तार डीसीएम और कार के बीच भिड़ंत

फर्रुखाबाद (खबरगली) फर्रुखाबाद जिले में बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार डीसीएम और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई।  घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।  हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।