तीन लोगों की मौत खबरगली Three people died in indiscriminate firing during a hockey match. Hindi news latest news khabargali

अमेरिका (खबरगली) अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में सोमवार को एक हॉकी मैच के दौरान हुई हिंसक घटना ने खेल प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया। पॉटकेट में स्थित एक इनडोर एरिना में गोलीबारी की घटना में संदिग्ध सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।