Brahma Kumari Kamala Didi

रायपुर (khabargali) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर में विशाल रंगोली सजाई गई है। यह रंगोली आम जनता के दर्शनार्थ शान्ति सरोवर में खुली रखी गई है। क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने यह जानकारी देते हुए बतलाया कि पच्चीस फीट बाई बीस फीट यानि पांच सौ वर्गफीट में सजाई गई। इस चित्ताकर्षक रंगोली में आजादी के लिए बलिदान देने वाले महापुरूषों को प्रदर्शित करते हुए देशभक्ति की भावना को उकेरा गया है। साथ ही आने वाले स्वर्णिम भारत की भी झलक दिखाई गई है।