Changing year or calendar on January 1

लेखिका दीप्ति डांगे, मुंबई के अग्र लेख

सहित्य डेस्क (khabargali)

वर्तमान में दुनिया के अधिकतर देश 1 जनवरी से नया साल मनाते हैं। लेकिन प्राचीन काल मे, रोमन कैलेण्डर में वर्ष का शुभारम्भ 1 मार्च से होता था। और वर्ष मात्र 10 माह होते थे। रोम का सबसे पुराना कैलेंडर वहां के राजा न्यूमा पोंपिलियस के समय का माना जाता है। 1 जनवरी से नया साल मनाने की शुरुआत पहली बार 46 ईसा पूर्व में रोमन राजा जूलियस सीज़र द्वारा खगोलविदों के साथ गणना करके जूलियन कैलेंडर लागू किया गया जो रोमन कैलेंडर को सुधार करके बनाया गया था। जूलियन कैलेंडर में दो प्रकार के वर्ष होते थे- 365 दिनों के "सामान्य" व