छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (State Administrative Service) के अधिकारियों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश में 19 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई नगर निगम आयुक्त, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), अपर कलेक्टर और विभागीय अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है।