Earth

बेंगलुरु (khabargali) भारत के पहले सौर मिशन- आदित्य एल-1 ने धरती की कक्षा बदलने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क ने इस प्रक्रिया का संचालन किया। वहीं आदित्य एल-1 की कक्षा बदलने की जानकारी इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक हैंडल के जरिए साझा की है।