एयर फोर्स के जरिए पहुंचेंगे प्रश्न पत्र खबरगली NEET UG re-exam on June 21

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 पुनः परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा के सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।