Godda MP Nishikant Dubey

मुंबई (khabargali) लंबे समय से बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बॉयकॉट को लेकर चल रहे अभियान के बीच फ़िल्म रिलीज तो हो गई है लेकिन ओपनिंग खराब रही है। बॉयकॉट की अपील करने वाले अब अपनी 'सफलता' पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। इनमें भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी शामिल हो गए हैं। झारखंड में गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि राष्ट्रभक्तों ने दिखाया है कि देश में अब झूठ-फरेब नहीं चलेगा। उन्होंने आमिर खान पर दुनिया को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। दुबे ने आमिर खान की फिल्मों के चीन में अच्छे कारोबार को लेकर एनआईए, ईडी और इनकम टैक्स से जांच की