Gurjan Singh

तोक्यो (khabargali @ sports desk)

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का जलवा तोक्यो ओलिंपिक में जारी रहा। उसने पूल के आखिरी मुकाबले में अपने ग्रुप की टॉप टीम जापान को 5-3 से हरा दिया है। भारत के लिए गुरजंत ने दो गोल, जबकि हरमनप्रीत सिंह, शमशेर और नीलकांत शर्मा ने एक-एक गोल दागा। पहले ही क्वॉर्टर फाइनल में एंट्री पा चुकी टीम इंडिया ने मैच के शुरुआती से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से मेजबान पर अतिरिक्त दबाव बना। भारत बढ़े मनोबल के साथ अंतिम आठ के मुकाबले में उतरेगा।