कठुआ (खबरगली) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, CISF जवानों के बीच हुई आपसी गोलीबारी की घटना में कम से कम चार जवानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान ने कथित तौर पर अपने ही साथियों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक अधिकारी समेत चार CISF कर्मियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना कठुआ जिले के बसोहली की पहाड़ियों में स्थित सेवा पावर प्रोजेक्ट के CISF कैंप में हुई।
हेड कांस्टेबल ने अपने साथियों पर चलाई गोली
