कौशल विकास से रोजगार की ओर कदम:अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से युवाओं के लिए नए अवसर रायगढ़

रायगढ़ (खबरगली ) ग्राम छोटे भंडार स्थित अदाणी पावर लिमिटेड की सीएसआर इकाई द्वारा स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम सूपा के रीपा केंद्र में अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (ASDC), रायगढ़ का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण केंद्र के लिए ग्राम पंचायत सूपा द्वारा भवन उपलब्ध कराया गया है। यह पहल युवाओं को रोजगारोन्मुख एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने पर केंद्रित है। केंद्र के माध्यम से परिधीय ग्रामों के युवाओं के तकनीकी कौशल में वृद्धि कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों से