कवि

रायपुर (khabargali) घृणा के समय् में प्रेम आयोजन के दूसरे दिन चर्चा, कविता पाठ, कहानी पाठ के साथ ही इंडियन रोलर बैंड की करीब एक घंटे की जानदार प्रस्तुति ने शमां बाद दिया। पूरे कार्यक्रम में सुबह से शाम तक नौजवानों की अच्छी भागीदारी रही। सुबह घृणा का प्रतिवाद: लेखकों और कलाकारों की भूमिका विषय पर चर्चा की गई। गोष्ठी में वरिष्ठ कवि मदन कश्यप ने कहा कि आज राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए धर्म का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के नाम पर सांप्रदायिक राष्ट्रवाद को आगे किया जा रहा है। आज की सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या धर्मों को घृ