मेदांता अस्पताल में सफल रही ऑर्थोपेडिक सर्जरी खबरगली BJP State President Kiran Singh Deo's health improving rapidly; orthopedic surgery at Medanta Hospital successful. raipur chhattisgarh latest news khabargali

रायपुर  (खबरगली) भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। सोमवार को नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में उनकी सफल ऑर्थोपेडिक सर्जरी की गई। चिकित्सकों के अनुसार ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है और उनकी स्थिति अब सुरक्षित है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों तक पूर्ण विश्राम की सलाह दी है, जिसके बाद वे धीरे-धीरे सामान्य दिनचर्या में लौट सकेंगे।