साइड देने के लिए कहा और शुरू कर दी मारपीट खबरगली DSP beaten up during Ganesh Visarjan; altercation began after he asked for way to pass. hindi news ambikapur chhattisgarh news khabargali

अंबिकापुर (खबरगली) गणेश विसर्जन के दौरान डीएसपी की पिटाई का मामला सामने आया है। यहां अंबिकापुर में ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे की उपद्रवी युवकों ने जानलेवा हमला कर अफसर की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान युवकों ने कार में भी जमकर तोड़फोड़ कर दिए। डीएसपी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थिति को काबू में लिया। मामले में मणिपुर थाना पुलिस ने 6 युवकों को हिरासत में लिया है। विवाद का कारण साइड देने को लेकर बताया जा रहा है।

 साइड देने की बात को लेकर विवाद