सहायक जिला आबकारी अधिकारी पर भी गिरी गाज खबरगली Major action by the Chhattisgarh Excise Department: two Excise Sub-Inspectors suspended

रायपुर(खबरगली) छत्तीसगढ़ आबकारी आयुक्त पदुम सिंह आलमा ने विभागीय लापरवाही और शराब विक्रय में गंभीर अनियमितताओं के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आबकारी उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं एक सहायक जिला आबकारी अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।