अंधविश्वास निर्मूलन अभियान के तहत डॉ दिनेश मिश्र आज से 4 दिवसीय कर्नाटक प्रवास पर 

Superstition elimination campaign, Dr. Dinesh Mishra,

अंधविश्वास निर्मूलन अभियान तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विज्ञान संचारकों से भेंट व चर्चा करेंगे

रायपुर (khabargali ) अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ दिनेश मिश्र 9 जनवरी से 13  जनवरी तक कर्नाटक  प्रवास पर रहेंगे  जहाँ ,वे बैंगलोर सहित विभिन्न स्थानों पर  अंधविश्वास निर्मूलन अभियान तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विज्ञान संचारकों से भेंट व चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि डॉ दिनेश मिश्र दो दशकों से भी अधिक समय से देश भर  में अंधविश्वास निर्मूलन  महिला प्रताड़ना के विरोध और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के संचार के कार्य में संलग्न  है तथा देश के अनेक राज्यों का दौरा कर जनजागरण अभियान संचालित कर रहे हैं  ।