भोपाल (khabargali) पिछले विधानसभा चुनाव में करारी पराजय से पस्त कांग्रेस पार्टी को भाजपा संभलने का कोई मौका न देते हुए लगातार झटके पर झटके दे रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से जहां कांग्रेस में भगदड़ मची है, वहीं भाजपा बाहें पसारकर कांग्रेस छोड़कर आने वाले नेताओं का स्वागत कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा ने प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका दिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, भोपाल के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले, सुभाष यादव एवं जसपाल अरोरा ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, लोकसभा चुनाव प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं न्यू वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डा नरोत्तम मिश्रा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक संजय पाठक एवं प्रदेश प्रवक्ता डा. सनवर पटेल उपस्थित रहे।
- Log in to post comments