राहुल पहले पार्टी छोड़ रहे कांग्रेसियों के साथ न्याय कर लें-साय

Chief Minister Vishnudev Sai took a dig at Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra, Chhattisgarh, Khabargali

रायपुर (khabargali) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तंज कसा है। सीएम साय ने कहा, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा भी निकाली थी। उसका कितना असर हुआ ये आप लोगों के सामने है। अब न्याय यात्रा निकाले हैं। विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के जो उम्मीदवार थे, वे पार्टी छोड़ रहे हैं, पहले उन सभी के साथ न्याय हो जाए। मुख्यमंत्री साय मीडिया से चर्चा के दौरान ये बातें कहीं।

बतादें कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर रही है। यह यात्रा ओडिशा से होते हुए छत्तीसगढ़ की सीमा में रेंगारपाली चेक पोस्ट पहुंचेगी। यहां झंडा आदान-प्रदान होगा। पहले दिन रायगढ़ में कार्यक्रम आयोजित होगा। झंडा आदान-प्रदान होने के बाद नौ व 10 फरवरी को यात्रा में विराम रहेगा।